आगरालीक्स …संत प्रेमानंद, वृंदावन ने रात 2.30 बजे की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए की स्थगित, रात से ही उनके दर्शन के लिए लग जाती थी भीड़, पदयात्रा स्थगित करने का कारण भी बताया।
संत प्रेमानंद के देश दुनिया में अनुयायी हैं, उनके प्रवचनों को सुनने के साथ ही दर्शन के लिए उनके आश्रम श्रीहित राधा केलिकुंज परिकर के बाहर परिक्रमा मार्ग पर रात से ही भीड़ लग जाती है। संत प्रेमानंद रात 2.30 बजे अनुयायियों को दर्शन देने के लिए अपने आश्रम से पदयात्रा के लिए निकलते थे लेकिन सोमवार रात को श्रीहित राधा केलिकुंज परिकर की फेसबुक आईडी रास महिमा पर पोस्ट अपलोड करते हुए कहा है कि संत प्रेमानंद की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की जाती है।
पदयात्रा स्थगित करने के पीछे ये बताया कारण
संत प्रेमानंद की पदयात्रा स्थगित करने के साथ ही कारण भी बताया गया है, फेसबुक पर अपलोड की गई सूचना में कहा गया है कि स्वास्थ्य कारणों और बढ़ती भीड़ को देखते हुए अनिश्चितकाल के लिए पदयात्रा स्थगित की गई है।