आगरालीक्स…आगरा में गुप्त बीमारी का इलाज कराने आई युवती के साथ झोलाछाप ने कर दिया ये काम….
आगरा में गुप्त बीमारी का इलाज कराने आई एक युवती के साथ झोलाछाप डॉक्टर ने छेड़खानी कर दी. युवती ने उस पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंचे युवती केपरिजनों ने आरोपी की चप्पलों से पिटाई कर दी. पुलिस को भी सूचना दी गई है. इस मामले में पुलिस जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.
खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वलाी 26 वर्षीय युवती अपनी गुप्त बीमारी का इलाज कराने के लिए ननद के घर आई थी. सोमवार को महिला अपनी ननद के साथ दवा लेने के लिए राजाखेड़ा मार्ग स्थित मार्केट में एक झोलाछाप के पास पहुंची. आरोप है कि झोलाछाप ने महिला की ननद को दवा लिखकर पर्चा थमा दिया. महिला की ननद दवा लेने चली गई. आरोप है कि इसके बाद महिला को अकेली देखकर झोलाछाप ने उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म किया.
सूचना पर पहुंचे महिला के पति और अन्य परिजनों ने आरोपी की चप्पलों से पिटाई कर डाली और पुलिस को सूचना देकर उसे पकड़वाया. पुलिस का कहना है कि छेड़खानी का मामला लग रहा है. जांच की जा रही है.