आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सरोजनी नायडू (इन्हीं के नाम से कॉलेज का हुआ नामकरण) की प्रतिमा स्थापित की गई, प्राचार्य डॉ सरोज सिंह और प्रमुख अधीक्षक डॉ अजय अग्रवाल के निर्देशन में कॉलेज के चिकित्सक और छात्रों के प्रयास से पुरानी प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा स्थापित की गई।
देश के पुराने मेडिकल कॉलेज में से एक सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज का मेकओवर चल रहा है। ऐसे में शुक्रवार को एसएन में शुरू हुए वार्षिकोत्सव फृलेम्स के शुभारंभ पर एसएन प्राचार्या कार्यालय के सामने सरोजनी नायडू की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसमें एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया, विधायक योगेंद्र उपाध्याय सहित कॉलेज के चिकित्सक और छात्र मौजूद रहे।
मिनी मैराथन में दौडे मेडिकल छात्र
एसएन में 15 से 21 दिसंबर तक फृलेम्स में अलग अलग कार्यक्रम होंगे, इसकी शुरुआत शुक्रवार को शहीद स्मारक से मिनी मैराथन से हुई, सुबह छात्रों ने शहीद स्मारक से एसएन तक दौड लगाई, इसके साथ ही नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी और खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।