आगरालीक्स.. आगरा के दयालबाग में कार,ऑफिस और पैदल लोग हेलमेट पहन कर घूम रहे हैं, कारण जानकर भौचक्के रह जाएंगे।
आगरा में वसंतोत्सव के बाद से दयालबाग के सत्संगी हेलमेट लगा रहे हैं, यह हेलमेट भी वसंती यानी पीले रंग के हैं। बच्चे से लेकर बुजुर्ग, साइकिल, कार, बाइक के साथ ही पैदल चलने वाले भी हेलमेट लगा रहे हैं। यहां तक कि ऑफिस में बैठकर काम करने वाले भी हेलमेट लगा रहे हैं। इसे देख सब भौचक्के हैं पूछ रहे हैं तो कह देते हैं कि मालिक ने कहा है।
चर्चा यह भी, कोरोना से बचाव के लिए हेलमेट
कई ग्रुपों पर लोगों के बीच चर्चा है कि चीन से दुनिया भर में फैल रहे कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी लोगों से हेलमेट पहनने के लिए कहा गया है। कैसे बचाव हो सकता है, क्यों और क्या इसका कोई जवाब नहीं है।
यह है कारण
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष प्रेम प्रशांत का कहना है कि खेतों पर सत्संगी मार्शल आर्ट का अभ्यास करते हैं।उन्हें आत्मरक्षा के लिए हेलमेट लगाने को कहा गया। बाद में मालिक ने सभी सत्संगियों से सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट लगाने के लिए कह दिया। उनका आशय यह कतई नहीं है कि कार में सफर या दफ्तर में काम करने के दौरान हेलमेट लगाएं।