आगरालीक्स…आगरा में शीत लहर के चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। 23 जनवरी को 12 वीं तक मे सभी स्कूल बंद रहेंगे।

जनपद आगरा में वर्तमान में चल रही शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 23 जनवरी 2020 को जनपद आगरा के कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के समस्त परिषदीय/अनुदानित/मान्यता प्राप्त/राजकीय/कान्वेंट/मिशनरीज(हिंदी/अंग्रेजी माध्यम) के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी आगरा
आगरा में आज कोल्ड डे
आगरा में बुधवार को कोल्ड डे है, कोहरे में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है, गलन भरी सर्दी में लोगों के दांत किटकिटा रहे हैं।
बुधवार सुबह से ही घने कोहरे में विजिबिलिटी शून्य रही, हाईवे से लेकर शहर की सडकों पर वाहन रेंग रेंग कर चले, सुबह 11 बजे तक धूप नहीं निकली है। न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया है, यह सामान्य से एक डिग्री कम है।
आईएमडी
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded on 21/01/20) 17.8
Departure from Normal(oC) -5
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 22/01/20) 6.7
Departure from Normal(oC) -1
23-Jan 7.0 18.0 Clear sky
24-Jan 6.0 18.0 Clear sky
25-Jan 6.0 18.0 Clear sky
26-Jan 7.0 17.0 Moderate Fog
27-Jan 7.0 18.0 Fog
28-Jan 7.0 19.0 Fog