आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी के रहने वाले स्कूल संचालक की गर्भवती पत्नी की हत्या, पत्नी की गला रेत कर हत्या की गई, पुलिस जांच में सामने आया है कि स्कूल संचालक ने आर्य समाज मंदिर में दूसरी शादी की थी, दूसरी पत्नी को किराए का घर दिलवाया था वह सात महीने की गर्भवती थी, सुबह पत्नी की हत्या के बाद पुलिस ने संपर्क किया, स्कूल संचालक खुद को आगरा से बाहर बता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के नाला बुढान सैय्यद में सात महीने की गर्भवती रजनी का शव मिलने से सनसनी फैल गई, रजनी की गला रेत कर हत्या की गई थी, पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
स्कूल में पढाती थी, आर्य समाज मंदिर में की शादी
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रजनी जयपुर हाउस निवासी केशव के स्कूल में कई सालों से पढाती थी, केशव शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। रजनी और केशव के बीच प्रेम संबंध हो गए, 2017 में केशव ने रजनी से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। उसे किराए के घर में नाला बुढान सैय्यद पर रखवा दिया। रजनी सात महीने की गर्भवती थी, दोनों के बीच कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा था, पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि केशव पहले घर आता था, कुछ दिनों से वह घर नहीं आ रहा है।