Sunday , 7 December 2025
Home आगरा School’s From 1st to 5th class open from 1st September in Agra, School closed in Firozabad #agranews
आगराबिगलीक्स

School’s From 1st to 5th class open from 1st September in Agra, School closed in Firozabad #agranews

आगरालीक्स.(.Agra News 31st August) आगरा में कल यानी एक सितंबर से 17 महीने बाद पहली बार कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी कर ली गई है, फीरोजाबाद में एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद।

आगरा में मार्च 2020 में स्कूल बंद कर दिए गए थे, इसके बाद से कक्षा नौ से 12 वीं तक और कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले गए लेकिन कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद चल रहे थे। अब कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पा लिया गया है लेकिन तीसरी लहर का खतरा कम नहीं हुआ है। ऐसे में एक सितंबर से स्कूल खोलने की तैयारी चल रही है।


चार घंटे होगी पढाई
निजी स्कूलों ने कक्षा एक से पांच तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। स्कूल में चार घंटे की कक्षाएं लगेंगी, लंच ब्रेक नहीं किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में तैयारी चल रही है और बुधवार से स्कूल खोले जाने हैं।
फीरोजाबाद में छह सितंबर तक स्कूल बंद
फीरोजाबाद में बुखार का प्रकोप है, वायरल बुखार और डेंगू से मौत हो रही है, इसमें भी बच्चों की मौत की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में डीएम फीरोजाबाद ने छह सितंबर तक कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

23 killed in major fire break out in Restaurant cum Club in Arpora Goa

गोवालीक्स …गोवा में क्लब में लगी भीषण आग, 23 की मौत, पीएम...

आगरा

Obituaries of Agra on 7th December 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: IndiGo Flight from Agra Late up to 1.47 Hour#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं।...

बिगलीक्स

Agra News: 7th December 2025 weather forecast#Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें ( Agra News: 7th...

error: Content is protected !!