Saturday , 6 December 2025
Home आगरा Second major road accident in Agra, 2 bike riders died in Tajganj area#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Second major road accident in Agra, 2 bike riders died in Tajganj area#agranews

आगरालीक्स…(3 September 2021 Agra News) आगरा में दूसरा दर्दनाक हादसा. बाइक पर जा रहे दादा—पोते को ट्रक ने रौंदा. 500 मीटर तक घिसटते चले गए दोनों. मौके पर ही मौत

थाना ताजगंज क्षेत्र का मामला
आगरा में शुक्रवार को लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे के बाद एक और बड़ा हादसा हो गया. थाना ताजगंज क्षेत्र में बाइक सवार दादा और पोते को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. ट्रक उन्हें करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया जिससे दोनों की मौके पर ही मौत् हो गई.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांव गंगरउआ ​में रहने वाले बाबूराम पुत्र नानक शुक्रवार को अपने पोते बंटू के साथ लखनपुर गांव में दवा लेने के लिए गए थे. दोनों दवा लेकर वापस बाइक से आ रहे थे कि तभी थाना ताजगंज के देवरी गढ़ी दिगनेर रोड पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. बताया जाता है कि ट्रक दोनों को करीब 500मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और फिर ट्रक छोड़कर वहां से भाग निकला. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. दोनों के शव ट्रक के नीचे फंसे हुए थे. पुलिस ने जैक से ट्रक उठाकर दोनों के शव निकाले. सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार भी मौके पर पहुंच गए. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटनाकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Related Articles

आगरा

Agra News: A new viewpoint has been created in Agra for tourists. See the stunning 360-degree view of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटकों के लिए बना नया व्यू प्वाइंट. 360 डिग्री एंगल...

आगरा

Agra News: Satyaprakash Gupta (Guddu) became the divisional minister of Mathur Vaishya Mandaliya Parishad…#agranews

आगरालीक्स….माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के मंडलीय मंत्री बने सत्यप्रकाश गुप्ता (गुड्डू). अचल...

आगरा

Agra News: Dr. Yogesh Singhal became the President of Sikandra-Bodla Doctors Association…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. योगेश सिंघल. नई...

आगरा

Agra News: Warm clothes, sarees, kurtis and many other items were available at cheap prices for the needy people…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंद लोगों के लिए सस्ते दामों में गर्म कपड़े, साड़ियां,...

error: Content is protected !!