आगरालीक्स…नये कृषि कानूनों के विरोध में आगरा में सडक पर उतरे सपाई. विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी. पुलिस ने किया अरेस्ट.
आगरा सहित पूरे प्रदेश में हुआ प्रदर्शन
नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में पिछले 19 दिनों से किसान धरने पर बैठे हुए हैं. आज उन्होंने भूख हडताल कर अपना विरोध भी जताया. इधर उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल भी किसानों के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगरा सहित पूरे प्रदेश में हल्लाबोल प्रदर्शन किया. फतेहाबाद रोड स्थित जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में सपा नेता एकत्रित हो गए. नारेबाजी और प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आ गई.






