आगरालीक्स…व्यवसायियों को सामाजिक सहयोग में आगे आना चाहिए..इससे बडी नहीं कोई पूजा. सम्मान समारोह में बोले व्यवसायी अजय गर्ग.
अजय गर्ग का हुआ सम्मान
सिर्फ सामाजिक संस्थाओं को ही नहीं, व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए. जिससे समाज में न सिर्फ समानता की भावना बढ़ेगी बल्कि हमें समाज के विकास और उत्थान में सहयोगी होने का सुअवसर भी प्राप्त होगा. बुलियन फैडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक सदस्य अजय गर्ग (अवागढ) ने यह बात फतेहाबाद रोड स्थित सिग्नेचर रिसार्ट में सर्राफा स्वर्णकार व्यवसायिक कमेटी (नमक की मंडी, किनारी बाजार) द्वारा आयोजित अपने सम्मान समारोह में कही.
ये लोग रहे मौजूद
सर्राफा स्वर्णकार व्यवसायिक कमेटी के अध्यक्ष राजू मेहरा ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों के सहयोग से बड़ी कोई पूजा नहीं. कोरोना काल जैसे प्रतिकूल समय में अजय गर्ग द्वारा किए समाजिक कार्य व सहयोग के लिए उन्हें सम्मान पत्र प्रदान कर व सभी सदस्यों द्वारा शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से सुशीला चौहान, स्वदेश वर्मा, नितिन वर्मा, हरिकिशन वर्मा, मुन्नालाल शिवहरे, विजय अग्रवाल, हरीकिशन वर्मा, अरविन्द शर्मा, संजीव यादव आदि उपस्थित थे.