Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Sensational murder of hotel & petrol pump owner in Agra cracked, 3 arrested
बिगलीक्स

Sensational murder of hotel & petrol pump owner in Agra cracked, 3 arrested

348

loot
आगरालीक्स
 ……आगरा में होटल, पेट्रोल पंप कारोबारी सेना के रिटायर अधिकारी की हत्या कर शव के ऊपर बैठकर 20 किलोमीटर तक बदमाशों द्वारा गाड़ी चलाई गई, बगल में एक महिला थी, उसी ने होटल कारोबारी की हत्या और लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लूट के आठ लाख कैश, मोबाइल बरामद किया गया है।
मंगलवार रात को राष्ट्रदीप होटल और दो पेट्रोल पंप के संचालक बी 518 कमला नगर निवासी अनेक सिंह सिकरवार की हत्या कर 9 लाख कैश लूट लिया था। उनका शव खंदौली से मई रोड पर होंडा सिटी कार में मिला था। एसएसपी प्रीतिन्द्रर सिंह ने बताया कि होटल व्यवसाई अनेक सिंह के राष्ट्रदीप होटल में रजनी उर्फ मीनू पत्नी दिलीप निवासी शाहगंज काम करती थी। उसका पति दिलीप ड्राइवर था और रामअवतार शर्मा उर्फ रोहित निवासी खोरपुर, खंदौली भी अनेक सिंह के यहां ड्राइवर रह चुका था।
मीनू को पता था कि अनेक सिंह शाम के वक्त होटल और पेट्रोल पम्प पर अकेले आते हैं और यहां से गाड़ी में 10 से 15 लाख रुपये तक का कैश ले जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उसने अनेक सिंह को रामअवतार शर्मा के जरिए फोन कराया। दोबारा नौकरी पर लगवाने की सिफारिश लगवाई। 19 जनवरी को अनेक सिंह से तीन बार फोन पर बात कर मिलने का समय मांगा गया था। अनेक सिंह ने इन्हें होटल बुलाया।
kidझरना नाले पर काटा गला
मीनू, उसका पति दिलीप और रामअवतार तीनों आगरा से एक ऑटो से होटल जाने के लिए निकले। ये लोग होटल से पहले ही उतर गए। वहां पर अनेक सिंह की गाड़ी को हाथ देकर रुकवा लिया। अनेक सिंह ने तीनों को गाड़ी में चलते हुए बात करने के लिए कहा और गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद कुछ देर बातें हुई।
गाड़ी झरना नाले के पास पहुंची, तभी कार की पीछे वाली सीट पर बैठे दिलीप और रामअवतार ने चाकू से अनेक सिंह की गर्दन पर जोर से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
pressशव पर बैठकर 20 किलोमीटर चलाई कार
इसके बाद रामअवतार ने गाड़ी की सीट को पीछे करते हुए अनेक सिंह के पैरों पर बैठकर कार चलाई और कार को हाइवे से टेढ़ी बगिया, खंदौली होते हुए मई रोड पर ले आए। यहां पर सुनसान जगह देखकर गाड़ी खड़ी की और गाड़ी में रखी 9 लाख 10 हजार की नकदी लूट ली।
गाड़ी से निकलने के बाद तीनों आलू के खेत से निकलकर भागे। खून से सना चाकू और मोबाइल खेतों में फेंक दिया। मई चैराहे से तीनों ने ऑटो किया और आगरा आकर सीधे धौलपुर निकल गए। वहां पर रोहित और दिलीप ने खून से सने कपड़ों को जला दिया। मीनू ने अपनी साड़ी को घर पर रख दिया। इसके बाद पुलिस से छुपने की कोशिश में लगे हुए थे।

 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain start in Agra

आगरालीक्स आगरा में गर्मी और उमस के बीच तेज बारिश शुरू, जानें...

error: Content is protected !!