आगरालीक्स.. आगरा में एमजी रोड पर रिक्शा पर रोक के बाद लोगों को भी परेशानी हो रही है। एमजी रोड पर सिटी बस ही चल रही हैं। एमजी रोड पर रिक्शा पर रोक लगा दी है।
आगरा में जाम से राहत के लिए एमजी रोड पर रिक्शा पर रोक लगा दी गई है। इससे एमजी रोड पर भगवान टाकीज से प्रतापपुरा तक लोग सिटी बस से ही सफर कर सकते हैं। सिटी बस की संख्या कम है, इससे लोगों को परेशानी होगी।
शहर में जगह जगह जाम
शहर में जगह जगह जाम लग रहा है। आईएसबीटी के सामने लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। इसके साथ ही मदिया कटरा, यमुना किनारा रोड पर लोग जाम में फंस रहे हैं।