नईदिल्लीलीक्स(17th September 2021)… भारतीय शेयर बाजार नए रिकॉर्ड की ओर. 60 हजार की ओर बढ़ रहा सेंसेक्स.
भारतीय शेयर बाजार अब नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। कल 59 हजार का आंकड़ा पार करने के बाद शुक्रवार सुबह जब बाजार खुला तो सेंसेक्स 60 हजार की ओर बढ़ चला। बीएसई सेंसेक्स 268 अंकों की तेजी के साथ 59409.98 पर खुला। सुबह 11 बजते—बजते यह 59727.22 तक पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 80 अंकों की बढ़त के साथ 17709.65 अंकों पर खुला। सुबह 11 बजे के आसपास यह 17788.25 अंक तक पहुंच गया। बैंक और फाइनेंनशियल शेयरों में तेजी देखी जा रही है।
गुरुवार को यह थी स्थिति
गुरुवर सुबह बीएसई का सेंसेक्स 158 अंकों की तेजी के साथ 58881.04 पर खुला। कुछ ही देर में ये 185 अंकों की उछाल के साथ अब तक के शीर्ष पर 58908.18 पर चला गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20 अंक की तेजी के साथ 17539.20 पर खुला। कुछ ही देर में ये भी अपने उच्चतम स्तर पर 17576.90 पर पहुंच गया था।