आगरालीक्स..(16 December 2021 Agra News) आगरा में सीटीईटी परीक्षा देते समय चला गया सर्वर. जब आया तो किए गए प्रश्नों के उत्तर हो गए गायब. हंगामा. दोबारा होगी परीक्षा
सवा दो घंटे तक ठप रहा सर्वर
आगरा में आनलाइन केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के पहले दिन ही सर्वर दिक्कत दे गया. हाल ये रहा कि आगरा के आरकेजीएम इंस्टीट्यूट में पहली पाली में अभ्यर्थी जब परीक्षा दे रहे थे कि तभी अचानक सर्वर चला गया. सर्वर करीब सवा दो घंटे तक ठप रहा. बाद में जब सर्वर आया तो अभ्यर्थी जिन प्रश्नों के उत्तर दे चुके थे वो गायब हो गए. ये देखकर अभ्यर्थियों के होश उड़ गए. इसको लेकर अभ्यर्थियों ने हंगामा भी काटा. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. बताया जाता है कि हंगामा करीब तीन घंटे तक चला. बाद में परीक्षा स्थगत किए जाने का नोटिस केंद्र के गेट पर चस्पा होने के बाद अभ्यर्थीअपने घरों को लौट गए.

11 केंद्रों पर है परीक्षा
बता दें कि जिले में सीटीईटी की परीक्षा 11 केंद्रों पर कराई जा रही है. पहले दिन दोनों पाली में परीक्षा थी और करीब छह हजार अभ्यर्थी इसके लिए पंजीकृत थे. बाकी के 10 केंद्रोंपर तो परीक्षा संपन्ना हो गई लेकिन आरकेजीएम इंस्टीटयूट पर सर्वर की समस्या से परीक्षा नहीं हो सकी. बताया जाता है कि जब सर्वर ठप हुआ तक तक अभ्यर्थी 150 प्रश्नों में से ज्यादातर के प्रश्न हल कर चुके थे. बाद में परीक्षा स्थगित कर दी गई.