आगरालीक्स…(11 January 2022 Agra News) आगरा की जनपद न्यायालय में सात कोरोना पॉजिटिव मिले. 24 घंटे के लिए बंद हुई जिला दीवानी….
आगरा में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है. हर दिन रिकॉर्ड संख्या में कोरोना संक्रमित आगरा में मिल रहे हैं. मंगलवार को आगरा की जनपद न्यायालय में भी 7 न्यायिक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिला जज ने संक्रमित कर्मियों को क्वारंटीन करने के साथ पूरे परिसर को सेनेटाइज करने के आदेश जारी किए हैं. जिला जज विवेक संगल ने आदेश दिए हैं कि 24 घंटे के लिए दीवानी अदालत को बंद किया जाए. उनहोंने संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों से भी अपनी जांच कराने के लिए कहा है.
मंगलवार को मिले 277 नये कोरोना पॉजिटिव
आगरा में कोरोना का कहर चल रहा है. तीसरी लहर हर दिन खतरनाक होती जा रही है. मंगलवार को भी रिकॉर्ड संख्या में कोरोना मरीज आगरा में मिले हैं. प्रशासन ने इसका ताजा अपडेट भी जारी किया है. प्रशासन के अनुसार आगरा में पिछले 24 घन्टे में 4848 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 277 नए मरीज कोरोना के मिले हैं. पिछले 24 घन्टे में 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं. आगरा में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1495 है. बता दें कि #Agra में अबतक 27298 #Covid19 मरीजों में से 25344 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए.