आगरालीक्स ….आगरा के बुलियन कारोबारी पर राज्य जीएसटी की कार्रवाई हुई पूरी, सेट आफ टैक्स शून्य होने पर आगरा सहित लखनऊ और मथुरा में चार स्थानों पर की गई जांच, 50 लाख रुपये कराए जमा।
आगरा में शुक्रवार सुबह राज्य जीएसटी की टीम ने बीपीएन कमोडिटीज के जूथा राम मार्केट किनारी बाजार, आरबीएस काॅलेज के पास स्थित आवास के साथ ही लखनऊ और मथुरा सहित चार स्थानों पर जांच की, टीम को जांच में घोषित से कम स्टाॅक मिला।
700 करोड़ रुपये का टर्नओवर, 50 लाख रुपये कराए जमा
राज्य जीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड वन मारुति शरण चौबे के अनुसार, विभाग की विशेष अनुसंशान शाखा को बीपीएन कमोडिटीज का डाटा एनालाइज करने पर पता चला कि फर्म का टर्नओवर 700 करोड़ है लेकिन सेट आफ टैक्स शून्य है, लेजर में आईटीसी भी अवशेष है, आगरा के दो एवं मथुरा एवं लखनऊ में घोषित एक एक ब्रांच सहित कुल चार स्थानों पर संयुक्त जांच की गई, घोषित से कम स्टॉक पाए जाने पर 27 लाख रुपये कर और अर्थदंड एवं वैल्यू एडिशन के आधार पर करदेयता स्वीकार करवाते हुए 23 लाख रुपये इस तरह 50 लाख रुपये जमा कराए गए; जांच टीम को मौके सेत्र सीज किए गए अभिलेखों के आधार पर अग्रेतर जांच जारी है;