आगरालीक्स …आगरा में जीएसटी की टीम ने टाइल्स और मार्बिल कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, इंटेलीजेंस की सूचना पर चार टाइल्स और मार्बिल कारोबारियों पर छापे मारे गए।

जीएसटी की टीम इंटेलीजेंस की सूचना पर टैक्स जमा न करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को राज्य जीएसटी की टीम ने शाहदरा क्षेत्र में टाइल्स और मार्बिल कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की, टीम ने सुबह 11 बजे कार्रवाई शुरू की।
चार टाइल्स और मार्बिल कारोबारियों के यहां खंगाले रिकार्ड
अपर आयुक्त ग्रेड वन अजय कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि अग्रवाल टाइल्स, एसआर मार्बल टाइल्स, श्रीजी ग्रेनाइट एवं टाइल्स सहित अन्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। खरीद बिक्री के रिकॉर्ड खंगाले गए, शाम तक चली कार्रवाई में दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
टीम को देखते ही मची खलबली, दुकानें बंद
राज्य जीएसटी की टीम की कार्रवाई की सूचना से शाहदरा क्षेत्र की दुकानें बंद हो गई, जीएसटी की टीम छोटे कारोबारियों पर भी जांच कर रही है। ऐसे में छोटे दुकानदार भी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए।