आगरालीक्स…. आगरा के डा. एमपीएस. ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस के वार्षिक खेलोत्सव के लिए चैलेंजर – 2022 की ट्राफी का भी अनावरण किया गया। |

बुधवार को डा. एमपीएस. ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशंस में आयोजित प्रेसवार्ता में खेलकूद प्रतियोगिता चैलेंजर-2022 के पोस्टर एवं विभिन्न विभागों की प्रतीकात्मक छात्रों की टी-शर्ट का विमोचन किया गया| डा. एमपीएस ग्रुप के चैयरपर्सन स्क्वाइन लीडर एके सिंह जी ने खेलकूद को छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं| निदेशक डा. अनूप कुमार गोयल ने सभी को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा व टीम भावना से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया| समन्वयक श्री हिमांशु आर्या ने चैलेंजर-2022 का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया| प्रैस कांफ्रेंस में वार्षिक खेलोत्सव चैलेंजर – 2022 की ट्राफी का भी अनावरण किया गया| इस अवसर पर डीन अकादमिक श्री विकास चंद शर्मा, वाणिज्य संकाय विभागाध्यक्ष श्री संदीप सक्सेना, जैवप्रौद्योगिकी संकाय विभागाध्यक्ष डॉ खालिद हुसैन, प्रबंधन संकाय विभागाध्यक्ष डॉ सुमि गोस्वामी व संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ प्रवल प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे|