आगरालीक्स…फिरोजाबाद में शर्मनाक घटना. छत पर सो रही किशोरी को अगवा कर गैंगरेप. गांव के ही चारी युवकों पर आरोप…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. पचोखरा क्षेत्र में छत पर सो रही एक किशोरी को गांव के चार युवक उठा कर ले गए और बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मामले में पंचायत भी हुई है. पीडिऋता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

ये है मामला
मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव का है. यहां 16 वर्षीय एक किशोरी छत पर सो रही थी. आरोप है कि रात करीब 11 बजे गांव के ही चार युवक वहां आ गए और उन्होंने किशोरी को दबोचकर उठा लिया और पड़ोंसी के घर में ले गए. यहाु चारों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. किशोरी के चीखने पर उसके परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए. सुबह आरोपियों ने बदनामी का डर दिखाकर पीड़ित के परिजन को मनाने का प्रयास किया. इस मामले में पंचायत भी हुई लेकिन कोई बात नहीं बनी. मंगलवार शाम को पीड़िता के पिता ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरी का मेडिकल कराया है.