आगरालीक्स…शर्मनाक, आगरा में नाली में मिला छह माह का भ्रूण. प्लास्टिक के कट्टे में बंद करके फेंका…जांच में जुटी पुलिस
आगरा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. फतेहपुर सीकरी के गली मुवलियान में रविवार को नाली में से एक छह माह का भ्रूण मिला है. सफाई कर्मचारी जब नाली की सफाई कर रहा था तो नाली में प्लास्टिक का कट्टा पड़ा हुआ था, जब उसने खोलकर देखा तो उसमें भ्रूण था. यह देखते ही उसके होश उड़ गए. जानकारी पर लोग भी जुट गए और सूचना पर पुलिस भी आ गई. पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं. घटना के जिम्मेदारों का पता लगाया जा रहा है. इधर भ्रूण मिलने से आसपास के इलाके में चर्चाएं शुरू हो गई हैं.