आगरालीक्स…आगरा में एमजी रोड पर सेंट जोंस कॉलेज के समीप योग का संदेश देती मूर्तियों को अनावरण से पहले तोड़ा। पुलिस में शिकायत दर्ज…
जी-20 से शुरू हुआ है शहर सुंदर बनाने का काम

आगरा को बेहतर और सुंदर बनाने की दिशा में प्रशासन द्वारा लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। जी-20 के समय से सुधार का दौर जारी है। अब शहर के अंदरूनी इलाकों में भी काम किया जा रहा है।
सेंट जोंस कॉलेज के समीप बनी हैं मूर्तियां
नगर निगम द्वारा एमजी रोड पर सेंट जोंस कॉलेज के फुटपाथ के समीप कोलकाता के कारीगरों से योग का संदेश देने वाली एक दर्जन प्रतिमाओं को बनवाया गया है, जिससे लोगों में योग के प्रति जागरुकता पैदा हो सके।
अनावरण से पहले तोड़ दी योग का संदेश देने वाली मूर्तियां
इन प्रतिमाओं का अभी अनावरण भी नहीं हुआ है कि असामाजिक तत्वों ने इनमें से कुछ प्रतिमाओं के सिर, हाथ, पैर तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसकी जानकारी नगर निगम को होने पर पुलिस को सूचना दी गई है। कारीगर फिर से इन प्रतिमाओं को दुरुस्त करने में लग गए हैं।