लखनऊलीक्स…नगरीय निकायों में सड़कों पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए योगी सरकार एकीकृत सड़क नेटवर्क के विकास की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
कम कार्बन उत्सर्जन की सड़कें
योगी सरकार की योजना का उद्देश्य एकीकृत हरित सड़क का विकास समेत कम कार्बन उत्सर्जन के साथ कॉस्ट इफेक्टिव सड़क का निर्माण करना है।
आवागमन के साधनों में गतिशीलता प्रदेश में बढ़ते नगरीकरण के कारण सड़कों पर आए अतिरिक्त वाहनों के बोझ को कम करने तथा आवागमन के साधनों में गतिशीलता लाने के लिए सरकार टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए एकीकृत सड़क नेटवर्क के विकास की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इससे बढ़ते ट्रैफिक लोड से निजात मिलेगी। योजना में सड़कों को चौड़ा करना, वाहनों की स्थिति आदि शामिल रहेगी