आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट में स्कॉर्पियो के पलटने से शिवपाल सिंह यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष अमित जानी घायल हो गए, उनके पसर्नल सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई। अमित जानी मथुरा के नयति हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
शनिवार को अमित जानी मेरठ में जानी इलाके के रहने वाले हैं। वह शिवपाल सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अमित जानी अपने पर्सनल सुरक्षा अधिकारी अमित चौधरी के साथ लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। शनिवार की दोपहर को करीब 12 जब इनकी स्कार्पियो राया थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 111 पर पहुंची तो अचानक स्कार्पियो का टायर फट गया और बेकाबू स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
इस हादसे में अमित जानी घायल हो गए जबकि उनका पर्सनल सुरक्षा अधिकारी अमित चौधरी (50) पुत्र भगत सिंह निवासी भूपा जानसठ मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। घायल अमित जानी को उपचार के लिए नयति अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर है। हादसे की जानकारी सपा नेता शिवपाल सिंह को भी दे दी गई है।
उन्होंने तत्काल अपने समर्थकों को अमित जानी के पास भेजकर हालचाल जाना। हालांकि कहा जा रहा था कि शिवपाल सिंह भी आ रहे हैं लेकिन शाम तक वह पहुंचे नहीं थे। राया प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि अमित जानी घायल हुए हैं तो उनके पीएसओ की मौत हुई है।