आगरालीक्स…शॉकिंग और डरावना.. 13 साल के बच्चे का पसंदीदा चैनल नहीं लगा तो कमरे में पहुंचकर झूले की रस्सी से लगा ली फांसी…10 साल की बहन से चैनल लगाने को लेकर हुआ था विवाद
आगरा मंडल के टूंडला से शॉकिंग और एक तरह से डरावनी खबर सामने आई है. 10 साल की बहन से चैनल लगाने को लेकर हुए विवाद से गुस्साए 13 साल के बच्चे ने दूसरे कमरे में जाकर झूले की रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
घटना आज शाम की है. टूंडला के कांशीराम कॉलनो में दर्शन सिंह प्रथम तल पर रहते हैं. उके पास ग्राउंड फ्लोर पर भी एक मकान है. आज सुबह वह हर दिन की तरह मजदूरी करने गए थे. घर में पत्नी और दो बच्चे 13 साल का कान्हा और 10 साल की बेटी राधिका थी. शाम करीब तीन बजे दोनों बच्चे टीवी देख रहे थे. लेकिन दोनों में कार्टून व अन्य चैनल देखने को लेकर विवाद हो गया. राधिका ने कान्हा का पसंदीदा चैनल नहीं लगाया तो वह नाराज हो गया और फिर कभी न आने की बात कहते हुए चला गया.
जब काफी देर तक कान्हा का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला. शाम को 6 बजे पिता दर्शन सिंह भी घर आ गए और उन्होंने भी उसकी तलाश की. इसी बीच ग्राउंड फ्लोर वाले कमरे में जबराधिका पहुंची तो उसकी चीखे निकल गईं. मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि कमरे में पड़े झूले से कान्हा का शव लटक रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हे. बच्चे द्वारा इस तरह से सुसाइड करने की घटना से हर कोई हतप्रभ रह गया.