आगरालीक्स.. आगरा में जया किशोरी जी श्रीमद्भागवत कथा करेंगी, रविवार को पूजन के साथ कोठी मीना बाजार में श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव के लिए पण्डाल बनने का शुभारम्भ कर दिया गया। श्रीश्याम सेवक परिवार समिति द्वारा 21 से 27 सितम्बर तक पूज्या जया किशोरी के मुखारबिन्द से होने जा रही कथा के लिए वॉटर प्रूफ पण्डाल तैयार किया जा रहा है। जिसमें लगभग 5 हजार श्रद्धालु कथा श्रवण कर सकेंगे। चित्रकूट से आए पं. सदाशिव के निर्देशन में सप्तपंडितों द्वारा विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ कथा स्थल पर भूमि पूजन किया गया। श्रीफल फोड़कर व हवन में आहूति देखर समिति के सभी सदस्यों द्वारा हवन सम्पन्न कराया गया।
समिति के अनिल मित्तल ने बताया कि 20 सितम्बर को जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर में मेहंदी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 21 सितम्बर को प्रातः 8 बजे प्रताप नगर, बुर्जी वाला मंदिर से कलश यात्रा प्रारम्भ होकर कथा स्खल पर पहुंचेगी। जिसमें सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर शामिल होंगी। 21 सितम्बर से 27 सितम्बर तक प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, विपिन बंसल, विकास गोयल, विशाल गोयल, मनोज सिंघल, अमित अग्रवाल, अनूप गोयल, प्रवीन कुमार, आकाश गुप्ता, पंकज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।