आगरालीक्स.. आगरा की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनुपमा को इंटरनेशनल कॉलेज आफ लेप्रोस्कोपिक सर्जन की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। उन्हें इंडिया हैबिटेट सेंटर दिल्ली में 11 से 15 सितंबर तक आयोजित 12 वीं सोसायटी आफ एंडोस्कोपिक एंड लैप्रोस्कोपिक सर्जन आफ इंडिया सेल्सीकॉन में आगरा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अनुपमा शर्मा को इंटरनेशनल कॉलेज आफ लेप्रोस्कोपिक सर्जन की फेलोशिप से सम्मानित किया गया। अभी तक देश की चुनिंदा स्त्री रोग विशेषज्ञों को ही लेप्रोस्कोपिक सर्जन की फेलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है।
महिलाओं में रसौली से लेकर बांझपन में टयूब ब्लॉक के लिए लेप्रोस्कोपिक विधि से आपरेशन किए जा रहे हैं, स्त्री रोग विशेषज्ञ अधिकांश आपरेशन लेप्रोस्कोपिक विधि से कर रही हैं। आगरा के नवदीप हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अनुपमा गुप्ता को सेल्सीकॉन में एमसीआइ के चेयरमैन डॉ वीके पाल और एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ एमसी मिश्रा ने 13 सितंबर को कन्वोकेशन में फेलोशिप से सम्मानित किया।