अलीगढ़लीक्स .(.Aligarh news 6th october).आगरा के दो सिपाही और एक एसआई की सड़क दुर्घटना में मौत, दबिश देने गई थी पुलिस टीम, चालक सहित दो घायल।
अलीगढ़ के इगलास थाने की पुलिस टीम पुराने मामले में मुरैना में दबिश देने के लिए कार से मंगलवार रात को निकली, रात में मुरैना में पुलिस की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, बमुश्किल कार में बैठे पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला जा सका, उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन तीन की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर और एक पुलिस कर्मी घायल है।
गाजियाबाद के एसआई और आगरा के दो पुलिस कर्मी की मौत
दर्दनाक हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। इगलास थाने की पुलिस टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर मनीष चौधरी निवासी गाजियाबाद के साथ ही आगरा निवासी हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और सिपाही पवन कुमार की मौत हो गई, जबकि आगरा निवासी सिपाही रामकुमार घायल है।