आगरालीक्स…(7 November 2021 Agra News) आगरा—नोएडा Yamuna एक्सप्रेस वे जाम. एक किलोमीटर तक लगा लंबा जाम. रविवार को आम दिनों से तीन गुना अधिक निकल रहे वाहन..देखें वीडियो
दीपावली का त्योहार शनिवार को भैयादूज के साथ ही समाप्त हो गया. रविवार को लोगों ने अपने—अपने कामों पर लौटना शुरू कर दिया लेकिन लोगों का ये सफर कोई आसान नहीं रहा. इसके लिए उन्हें घंटों जाम का सामना करना पड़ा. यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर नोएडा की तरफ जाने वाला रास्तो तो करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम में जूझता रहा. टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई दिखाई दी. बताया जाता है कि दोपहर करीब एक बजे के बाद से यहां जाम लगना शुरू हुआ. टोल को पार करने के बाद भी उन्हें जाम से जूझना पड़ रहा है.
रविवार को तीन गुना लोग निकले
एक अनुमान के मुताबिक आम दिनों में यमुना एक्सप्रेस वे से निकलने वाले वाहन की संख्या से तीन गुना अधिक वाहन रविवार को निकले. ऐसे में खंदौली टोल प्लाजा पर वाहन एकत्रित होना शुरू हुए और जाम का झाम लग गया.