आगरालीक्स… आगरा रीजन में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा द्वारा माता सीता को टेस्ट टयूब बेबी बताना राजनैतिक मुददा बनता जा रहा है। आगरा में सपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का पुतला फूंका, मांग की है कि दिनेश शर्मा को डिप्टी सीएम का पद छोड देना चाहिए और हिंदुत्व की राजनीति करने वाली भाजपा पार्टी को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को निष्कासित कर देना चाहिए।
30 मई को मथुरा में पत्रकारिता दिवस पर डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा था कि कि सीता भी टेस्ट ट्यूब बेबी हो सकती हैं। रामायण काल में माता सीता का जन्म एक मिट्टी के बर्तन (घड़े) से हुआ था। इससे यह साबित होता है कि उस समय में टेस्ट ट्यूब बेबी की तकनीक रही होगी। इसके बाद विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को सपा के फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का पुतला फूंका, महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा किने कहा एक तरफ बीजेपी सरकार राम मंदिर बनाने की बात कह रही है, दूसरी तरफ यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सीता माता को टेस्ट ट्यूब बेबी बता रहे हैं, ग्रंथों में भी लिखा है कि सीता माता का जन्म भूमि के गर्भ से हुआ था डिप्टी दिनेश शर्मा को शायद इतिहास और ग्रंथ की जानकारी नहीं है। उन्हें पद छोड देना चाहिए और भाजपा को चाहिए कि वे डिप्टी सीएम को पार्टी से निष्कासित करें। महासचिव गौरव जैन,कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता,उपाध्यक्ष किशन यादव,पूर्व पार्षद मुकेश यादव,सचिव विनोद श्रोत्रिय,सौरभ खुराना,छात्र सभा महानगर अध्यक्ष निर्वेश शर्मा,लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष देवेंद्र राठौर,व्यापार सभा अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,महिला सभा अध्यक्ष मोनिका नाज़ खान,रोहित शिवहरे आदि मौजूद रहे।
People say Sita ji was born from an earthen pot, which means at the time of Ramayana, a concept similar to test tube baby must have existed: Dinesh Sharma, UP Deputy CM pic.twitter.com/kcCH7t75Ex
— ANI UP (@ANINewsUP) June 1, 2018