आगरालीक्स… आगरा के एसएसपी अमित पाठक ने रोड सेफ़्टी चैलेंज स्वीकार किया है, वे आगरा में लोगों को सडक दुर्घटना में जान को खतरा ना रहे, इसके लिए अपनी टीम के साथ आगाह करेंगे। साथ ही हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों को रोड सेफ़्टी चैलेंज की चुनौती दी है। आगरा में हेलमेट अभियान को मुकाम तक पहुंचाने के बाद एसएसपी अमित पाठक ने उनका चैलेंज स्वीकार किया है और लोगों को रोड सेफ़्टी के लिए जागरूक कर रहे हैं।
@dgpup Sir, @agrapolice accept the #RoadSafetyChallenge along with all officers… Thanks @Uppolice @upcoprahul @igrangeagra @adgzoneagra @amitpathak09 #uppolice #SeatBelt #Helmets https://t.co/oaJJz10TeH
— AGRA POLICE (@agrapolice) May 31, 2018
पुलिस महकमें से शुरू किया हेलमेट
आगरा एसएसपी सादा ड्रेस में हेलमेट चेक करने लगे, उसी समय बाइक सवार पुलिस कर्मी आ गए, वे हेलमेट नहीं लगाए थे। आगरा किला पर पहुंचे तो गाइड ने एसएसपी को पर्यटक समझ कर आगरा किला दिखाने के रेट बोल दिए, समझ में आने पर वह गिडगिडाने लगा।
गुरुवार को एसएसपी अमित पाठक सादा ड्रेस में कलक्र्ट्रेट के गेट पर खडे हो गए और हेलमेट पहनकर न आने वालों को चेतावनी देने लगे। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो पुलिस कर्मी आ गए, बाइक चला रहे पुलिस कर्मी भी हेलमेट नहीं पहने थे, उन्हें एसएसपी ने हिदायत दी।
गाइड ने पर्यटक समझ लिया
एसएसपी निजी गाडी से निरीक्षण पर निकले, मंटोला में क्रेन बुलाई और सडक पर खडे वाहनों को हटवा दिया।
एसएसपी आगरा किला पहुंचे, पर्यटकों से बात कर रहे थे, इसी दौरान एक गाइड आ गया, उन्हें आम पर्यटक समझकर 400 रूपए में आगरा किला दिखाने की पेशकश की। उसे पता चला कि एसएसपी हैं तो सर्दी में पसीना छूट गया, उन्होंने गाइड का लाइसेंस देखा और चेतावनी देकर छोड दिया।
6 दिसंबर 2017 को किया रियलिटी चेक
आगरा में बुलेट लेकर रियलिटी चेक करने निकले एसएसपी को पुलिस ने रोक लिया, उन्हें बैरियर से आने नहीं बढने दिया। वे दूसरे रास्ते से गए तो लपके और आॅटो बडी समस्या दिखाई दी। एसएसपी ने डेढ घंटे रियलिटी चेक की, अपने आवास पहुंचने के बाद थाना प्रभारियों को फोन किया। पुलिस हरकत में आ गई, 18 लपके अरेस्ट किए गए और जाम लगा रहे 15 आॅटो सीज कर दिए।
फाइल फोटो