आगरालीक्स… आगरा से मथुरा और यमुना एक्सप्रेस वे तक वाहन न जाम में फंसेंगे और न ब्रेक लगाना होगा, आगरा और मथुरा के बीच में 10 फ्लाईओवर और अंडर पास बनेंगे, सिकंदरा पर अंडर पास, रॉयल पब्लिक स्कूल, शाहदरा यमुना पार में फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
आगरा से दिल्ली तक हाईवे को सिक्स लेन का काम चल रहा है। आगरा में चार फ्लाईओवर बन रहे हैं। खंदारी, सुल्तानगंज पुलिया और भगवान टॉकीज फ्लाईओवर शुरू हो गया है। वाटरवर्क्स फ्लाईओवर जुलाई में शुरू हो जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में फ्लाईओवर और अंडर पास बनाए जाएंगे।
यहां बनेंगे फ्लाईओवर और अंडर पास
मथुरा में रिफाइनरी, फरह, रुनकता पर अंडर पास बनाए जाएंगे, जिससे रोड क्रास करने के लिए हाईवे पर न आना पडे, लोग सडक के नीचे होकर रोड पार कर सकें। इससे हाईवे पर वाहन दौडते रहेंगे। आगरा में सिकंदरा पर अंडर पास, रॉयल पब्लिक स्कूल, यमुना पार और शाहदरा यमुना पार में फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, यह एक्सीडेंट प्रोन एरिया है। इनके बनने के बाद आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे तक पहुंचने में चंद सेकेंड लगेंगे।
30 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर
रात को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर दोनों तरफ वाहन दौडने लगे, वाटरवर्क्स फ्लाईओवर जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा।
आगरा में 21 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर भगवान टाकीज से वाटर वर्क्स की ओर जाने वाली लेन (कानपुर एंड) पर यातायात शुरू किया गया था, मंगलवार रात को वाटर वर्क्स से भगवान टाकीज वाली लेन का यातायात भी शुरू कर दिया गया। इस तरह खंदारी, भगवान टॉकीज और सुल्तानगंज पुलिया सहित तीन फ्लाईओवर पर वाहन दौडने लगे हैं। अभी वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर काम चल रहा है, इसे 30 जून तक पूरा किया जाना है। जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर भी शुरू हो जाएगा।
सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक चार फ्लाईओवर
जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर शुरू होने के बाद सिकंदरा से वाटरवर्क्स से चार फ्लाईओवर हो जांएगे, दिल्ली और कानपुर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे।
सबसे लंबा 46 मीटर का सुल्तानगंज फ्लाईओवर
आगरा में बने चारों फ्लाईओवर में सबसे लंबा सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर है, यह 46़ मीटर लंबा है, खंदारी और वाटरवर्क्स फ्लाईओवर 26 से 28 मीटर लंबे हैं।
अभी सुल्तानगंज पुलिया के नीचे का रास्ता बंद
मसुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर शुरू हो गया है लेकिन कमला नगर से पालीवाल पार्क की तरफ जाने वाला नीचे का रास्ता बंद है, इसके नीचे एनएचएआई का सामान पडा हुआ है, इसे खुलने में समय लगेगा।
अक्तूबर 2014 में काम हुआ शुरू
आगरा से दिल्ली तक सिक्स लेन किया जा रहा है। इसके लिए आगरा के व्यस्त चौराहों पर फ्लाईओवर बन रहे हैं। सुल्तानगंज की पुलिया पर फ्लाईओवर का काम अक्टूबर 2014 में शुरू हुआ। सुल्तानगंज चौराहे से ही कमला नगर, बल्केश्वर, गांधी नगर, मोतीलाल नेहरू रोड जैसे इलाके जुड़े हैं। इससे पहले फरवरी में खंदारी फ्लाईओवर शुरू हुआ था।
Leave a comment