आगरालीक्स… आगरा में एक युवक ने अपनी पत्नी को शॉर्ट ड्रेस पहनाई, अपने दोस्तों को पार्टी के लिए घर पर बुला लिया, वे छेडखानी करते रहे और पति हंसता रहा। कॉलोनी के लोगों ने उसे दबोच लिया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र की युवती से चार साल पहले एक युवक ने लव मैरिज की, युवती को युवक परेशान करने लगा, उसे अपने दोस्तों के सामने शॉर्ट ड्रेस पहनने के लिए मजबूर करता था। पिछले दिनों युवक ने घर पर पार्टी रखी, अपने दोस्तों को पार्टी के लिए आमंत्रित किया। उसने अपनी पत्नी से शॉर्ट ड्रेस पहनने के लिए कहा, उसके इन्कार करने के बाद भी वह नहीं माना, पत्नी ने शॉर्ट ड्रेस पहन ली लेकिन दोस्तों के सामने जाने से इन्कार कर दिया।
पार्टी में दोस्तों ने की छेडखानी
घर पर पार्टी शुरू हुई, हाई पिच पर गाने बजने लगे, युवक अंदर कमरे में गया और अपनी पत्नी को पार्टी में ले आया, वह शॉर्ट ड्रेस पहने हुई थी। पार्टी में युवक के दोस्तों ने युवती के साथ छेडखानी की, उसने विरोध किया, लेकिन पति ने साथ नहीं दिया। अपने दोस्तों की हरकत पर युवक हंसता रहा। किसी तरह से युवती पति के दोस्तों के चंगुल से बच सकी।
दोस्तों के साथ पहुंचा घर
अपने पति की हरकत के बाद युवती अपने मायके आ गई, मंगलवार को युवक अपनी पत्नी को बुलाने के लिए दोस्तों के साथ घर पहुंचा, युवती ने घर जाने से मना किया तो मारपीट करने लगा। स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने युवक और उसके साथियों को दबोच लिया।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment