आगरालीक्स .(.Agra News 19th November)...आगरा में फर्जी पावर आफ अटार्नी से बेचे फ्लैट और जमीन, छह नए भूमाफिया चिन्हित, पढ़े किस क्षेत्र में सबसे ज्यादा भूमाफिया।
आगरा में भू माफिया लोगों को जाल में फंसाकर करोड़ों की जमीन की बिक्री कर रहे हैं, धांधली कर जमीन और फ्लैट की बिक्री की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा तहसील स्तर पर गठित की गई एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स द्वारा भू माफिया घोषित करने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

33.27 करोड़ के बेच दिए दो फ्लैट
आगरा की सदर तहसील की एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स द्वारा घोषित किए गए भू माफिया में बसई क्षेत्र के दो भाईयों सहित चार भूमाफियां हैं। इन्होंने मिलकर 33.27 करोड़ के दो फ्लैट , 104 वर्ग मीटर जमीन बेच दी। नौफरी मगांव में दो भूमाफियाओं ने 98.96 लाख रुपये की सार्वजनिक भूमि को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेच दिया।
ये हैं छह नए भूमाफिया
निरंजन कपूर और प्रवेंद्र निवासी नौफरी, 6825 वर्ग मीटर सार्वजनिक उपयोग की जमीन को 9896250 रुपये में बेच दिया
ताजगंज क्षेत्र के बसई निवासी सचिन सिंह पुत्र भूरी सिंह, राजेंद्र सिंह, हरेश कुमार, मूलचंद, मुनेश कुमार को भूमाफिया घोषित किया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन सिंह के अनुसार इन्होंने बसई में खसरा संख्या 179 में निजी जमीन, एक 104 वर्ग मीटर का प्लाट और ताजनगरी फेस 1 में दो फ्लैट फर्जी पावर आफ अटार्नी से 332735000 में बेच दिए। डीएम प्रभु एन सिंह द्वारा इन्हें भूमाफिया घोषित करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।