आगरालीक्स .(.Agra News 19th November)…आगरा का मौसम बदल गया है, सुबह से बादल छाए हुए हैं, आज शादी हैं, जाने कैसा रहेगा आज और वीकएंड पर मौसम।
आगरा में शुक्रवार को सुबह ही बादल छाए हुए हैं, सुबह सुबह कोहरा भी पड़ा। सुबह 8.30 बजे के बाद धूप तो नहीं निकली है लेकिन गर्माहट आने लगी है, सर्दी कम लग रही है लेकिन बादल छाए हुए हैं।
आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है, बारिश होने से तापमान में गिरावट नहीं आएगी।

20 और 21 नवंबर को भी छाएंगे बादल
मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 और 21 नवंबर को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह से ही बादल छा जाएंगे, धूप निकलने की संभावना नहीं है।
आईएमडी का अनुमान
19-Nov 14.0 26.0 Generally cloudy sky with Light rain
20-Nov 16.0 27.0 Generally cloudy sky
21-Nov 15.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
22-Nov 14.0 28.0 Mainly Clear sky
23-Nov 13.0 27.0 Fog or Mist
24-Nov 13.0 27.0 Fog or Mist