आगरालीक्स ..कोरोना वायरस के छह संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, ये सभी दिल्ली में कोरोना वायरस से पीडित मरीज के संपर्क में आए थे, इनके साथ ही आगरा के जूता कारोबारी, उनकी पत्नी और बच्चे इटली गए थे, आगरा के 13 में से छह में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद एनआईवी पुणे जांच कराई गई है, इन छह की रिपोर्ट नहीं आई है।
आगरा में जूता कारोबारी सगे भाई अपनी पत्नी, बच्चों और दिल्ली के रिश्तेदार के साथ ईटली गए थे, वहां से 25 फरवरी को लौट कर आए। दिल्ली में रह रहे रिश्तेदार में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद आगरा के जूता कारोबारी भाई, उनकी पत्नी और बच्चों सहित 13 के सैंपल केजीएमयू लखनउ भेजे गए, वहां कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं, जूता कारोबारी भाईयों उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नोएडा के छह लोगों में कोरोना निगेटिव
दिल्ली के रिश्तेदार ने नोएडा में पार्टी दी थी, उस पार्टी में शामिल हुए छह लोगों के सैंपल भेजे गए थे, एएलआई ने नोएडा गौतमबुदध नगर के डीएम के हवाले से टवीट किया है कि नोएडा के छह लोगों में कोरोना निगेटिव आया है लेकिन 14 दिन तक एहतियातन नजर रखी जाएगी।