Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स Smart City Agra: Rs 2253 crore project for development
बिगलीक्स

Smart City Agra: Rs 2253 crore project for development

130

agr
आगरालीक्स
 ..आगरा स्मार्ट सिटी बनने के साथ यहां के लोग भी स्मार्ट होंगे, उन्हें जेब में कैश लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। स्मार्ट कार्ड से बस से लेकर अस्पतालों में ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। आगरा को 2253करोड से स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा, इसके लिए एजेंसी द्वारा आगरा का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। नगर निगम के सामने इसे पेश किया गया।
देश में स्मार्ट सिटी के लिए दूसरे चरण का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। नगर निगम क्रिसिल कंपनी की मदद से प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटा है। गुरुवार को सदन के की बैठक के दौरान पार्षदों के सामने प्रजेंटेशन दिया गया। इसके तहत बजट का 78 फीसदी एरिया बेस्ड डेवलेपमेंट और 22 फीसदी पेन सिटी के तहत खर्च किया जाना है।
‘मेरा आगरा कार्ड’ से भुगतान
जब शहर स्मार्ट होगा तो भुगतान के तरीके भी स्मार्ट होंगे। इसके लिए क्रिसिल ने ‘मेरा आगरा कार्ड’ बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस स्मार्ट कार्ड के माध्यम से न सिर्फ शॉपिंग की जा सकेगी, बल्कि स्मारकों के प्रवेश, पार्किंग, बस, मेट्रो आदि टिकट, रेस्टोरेंट व होटलों के बिल का पेमेंट इसी कार्ड से किया जा सकेगा। शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटक भी यह कार्ड बनवा सकेंगे।

सीटीटीवी कैमरों से निगरानी
स्मार्ट सिटी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी स्मार्ट होगी। इसके लिए शहर में 208 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। ये कैमरे शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे। इनकी मदद से शहर पर नजर रखी जा सकेगी।

बजट की व्यवस्था
स्मार्ट सिटी मिशन  –  906 करोड़  (38 फीसदी)
कनवरजेंस –  1024 करोड़  (47 फीसदी)
पीपीपी –   323 करोड़    ( 15 फीसदी)

100 शहर बनने हैं स्मार्ट सिटी
केंद्र सरकार ने देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की थी। 28 जनवरी को घोषित ‘स्मार्ट सिटी चैलेंज कम्प्टीशन’ में 20 स्मार्ट सिटी मिशन शहरों की सूची में मात्र 12 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को प्रतिनिधित्व मिल पाया था।
इस योजना के तहत दूसरे चरण में 23 शहरों की दावेदारी में से 13 के नामों का ऐलान कर दिया गया। अगले दो सालों में इस योजना के तहत 40-40 शहरों का चयन रैंकिंग के आधार पर होगा। फास्ट ट्रैक कंपटीशन के जरिए सभी शहरों को अपनी रैकिंग सुधारने का मौका दिया जा रहा है। इसमें आगरा भी दावेदारी कर रहा है, इसके लिए एक एजेंसी से करार किया गया है, यह शहर की प्लानिंग तैयार कर रही है।
स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए हर शहर को पहले साल 200 और उसके बाद चार साल के लिए हर साल 100 करोड़ रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट पर अगले पांच साल में 48 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी और इतनी ही रकम राज्य मिलकर खर्च करेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

error: Content is protected !!