आगरालीक्स.. आगरा स्मार्ट सिटी की रैकिंग में देश में तीसरे और यूपी में पहले नंबर पर पहुंचा।
स्मार्ट सिटी की रैकिंंग जारी की गई है,
आगरा यूपी में पहले और देश में तीसरे नंबर पर है। इससे पहले आगरा यूपी में दूसरे और देश में 5वें नंबर पर था।
2017 से आगरा स्मार्ट सिटी पर चल रहा काम
आगरा को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए 2017 में चुना गया था, आगरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ताजगंज के आसपास के नौ वार्ड को स्मार्ट सिटी से विकसित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी 19 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। 31 अगस्त 2021 तक सभी प्रोजेक्ट पूरे होने हैं।
इसके लिए प्रदेश सरकार से आगरा स्मार्ट सिटी को 79 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलनी है।
स्टार्ट सिटी प्रोजेक्ट की रैकिंग
- अहमदाबाद, 83.38
- भोपाल, 83.06
- आगरा, 83
- सूरत, 81.14
– इंदौर, 80.05
यूपी में रैंक में अव्वल आगरा
- आगरा, 83
- वाराणसी, 79.84
- कानपुर, 72.98
- प्रयागराज, 64.29
- लखनऊ, 62.83