Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स SN Medical college, Agra Junior Doctor & MBBS student beats up ward boy
बिगलीक्स

SN Medical college, Agra Junior Doctor & MBBS student beats up ward boy

sn
आगरालीक्स
 ….आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और एमबीबीएस छात्रों ने वार्ड ब्वॉय को धुन दिया। इमरजेंसी में वार्ड ब्वॉय को दौडा दौडा कर पीटा। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है।

कान्सेप्ट फोटो 

 

 

एसएन इमरजेंसी में शुक्रवार देर रात जूनियर डॉक्टर के साथ एमबीबीएस स्टूडेंट पहुंचे, एक एमबीबीएस स्टूडेंट ने पान मसाला थूका, वह वार्ड ब्वॉय शिव कुमार के मुंह पर गिरा, इस पर वार्ड ब्वॉय ने कह दिया कि क्यों दिखाई नहीं देता है। इस पर एमबीबीएस स्टूडेंट उखड गए। मारपीट होने पर अन्य कर्मचारी भी आ गए। एमबीबीएस स्टूडेंटों ने हॉस्टल से साथी छात्रों को बुला लिया, उन्होंने आते ही कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। इससे इमरजेंसी में चीख पुकार मच गई।
काम बंद, कर्मचारी कर रहे नारेबाजी
आक्रोशित कर्मचारियों ने इमरजेंसी सहित अन्य वार्ड में काम बंद कर दिया है और प्राचार्य कार्यालय पर पहुंच गए हैं। वे आरोपी एमबीबीएस स्टूडेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। टकराव की स्थिति को देखते हुए  प्राचार्य कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अजय अग्रवाल  ने  पुलिस फोर्स बुला लिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: DA VINCI Robotic surgery start in Yatharth Shantived Institute of Medical Sciences, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के यथार्थ शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, आगरा...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 3 crore fine in 10 month for Raja Ki Mandi Market

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के राजा की मंडी बाजार के फुटपाथ पर...

बिगलीक्स

Agra News: Businessman son duped Rs 4.25 crore in Mobile game in Barhan Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में व्यापारी के खाते से उनके बेटे ने फ्री...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 950 crore for Agra in UP Budget 2026, Rs 130 crore for SNMC, Agra

आगरालीक्स….Agra News: यूपी के बजट में आगरा को मिले 950 करोड़ रुपये,...

error: Content is protected !!