Monday , 16 February 2026
Home बिगलीक्स SNMC, Agra doctors awarded fellowship in aicog 2016
बिगलीक्स

SNMC, Agra doctors awarded fellowship in aicog 2016

poonam
आगरालीक्स…………..
आगरा में चल रही स्त्री रोग विशेषज्ञों की कांफ्रेेंस  (आईकोग)  में एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉक्टरों को फेलोशिप से सम्मानित किया गया। समारोह में शनिवार को आईकोग के दीक्षांत समारोह में आगरा की डॉ निधि गुप्ता, डॉ शिखा सिंह, डॉ पूनम यादव, डॉ मीनल जैन को पफेलोशिप से सम्मानित किया गया। रात को होटल आईटीसी मुगल में बाहुबली मूवी की अभिनेत्री तमन्ना ने बेटी बचाओ बंटी पढाओ पुस्तक का विमोचन किया, देर रात तक सूफी गायन हुआ।
इससे पहले आईकोग ( 59वीं ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ आब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजी) में पूना से आई डॉ. रितु संतवानी ने बताया कि अक्सर 14-20 वर्ष की युवतियां अपनी मम्मियों के साथ माहवारी की अनियमितता, चेहरे पर अधिक बाल, दाढ़ी-मूछ निकलने जैसी समस्या लेकर आती हैं। असल में यह लक्षण हार्मोनल डिसबेलेन्स यानि पोलीसिस्टिक ओवेरियन सिन्ट्रोम के होते हैं। ऐसे मामलों में युवतियों का वजन भी बढ़ जाता है।
इसकी मुख्य वजह विटमिन डी की कमी, तनावपूर्ण जीवन शैली और फायबर रहित फास्ट फूड है। अक्सर मामलों में लोग इस समस्या को जेनेटिक समझ बैठते हैं। लेकिन पीसीओएस के मामले सिर्फ दो फीसदी ही वंशानुगत होते हैं। वाकी कारण बदलती जीवन शैली है। इसलिए इस समस्या से निजात पाने के लिए दवाओं के साथ यह भी जरूरी है कि युवतियां अपनी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन लाएं। यदि पीसीओएस के साथ थायरॉयड की भी समस्या हो तो आवाज में भारीपन भी आ सकता है।

क्या करें
-हर रोज कम से कम 40 मिनट व्यायाम करें।
-विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत सूर्य है। इसलिए बेहतर होगा यदि सुबह 20 मिनट का व्यायाम सूर्य की रोशनी में किया जाए।
-खाने में आलू, मैदा शक्कर और चावल का प्रयोग कम करें।
-तनाव को दूर रखें और हमेशा खुश रहने की कोशिश करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Railing in Thakur Banke Bihari Temple, Holi celebration on 27th February

मथुरालीक्स…Mathura News: रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पहुंचने वाले...

बिगलीक्स

Agra News: Shelter home for dog may in 11 acres land of Shooting range in Sikandara

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 11 एकड़ में कुत्तों के लिए शेल्टर होम,...

बिगलीक्स

Agra News: Rain forecast on tomorrow in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 16th February 2026

आगरालीक्स …Agra News: 16 फरवरी का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली में एआई...

error: Content is protected !!