आगरालीक्स…किसान के एकाउंट में आई इतनी रकम कि गिनने में छूट जाएंगे पसीने…क्या आप गिन सकते हैं, किसान के तो उड़ गए होश…
आगरा से सटे हाथरस जिले में एक किसान के खाते में इतनी रकम आई कि उसके होश उड़ गए. रकम इतनी डिजिट में थी कि उसे गिनने में अच्छे—अच्छों के पसीने छूट जाएं. किसान के खाते में जब 100135600000139542100235600000139542 रुपये बैलेंस दिखा तो उसके होश उड़ गए. किसान ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस और एयरटेल पैमेंट बैंक में जाकर की जिसके बाद किसान के खाते को फ्रीज कर दिया गया है.सादाबाद की ग्राम पंचायत मिढ़ावली के गांव नगला दुर्जिया में रहने वाले किसान अजीत सिंह के एयरटेल पेमेंट बैंक खाते मेंयह रकम आ गई. खाते में इतनी रकम देखकर किसान खुद इसे गिन नहीं पायाऔर सीधा सादाबाद कोतवाली पहुंचा और इसकी जानकारी दी. किसान ने बताया कि उनके एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते से 1800 रुपये की रकम गायब हो गई. दूसरे दिन जब बैलेंसचेककिया तो देखा इतनी बड़ी रकम आ चुकी है. उन्होंने बताया कि उन्हें किसी साइबर अपराधी द्वारा फंसाने की कोशिश की जा रही है. अजीत ने इसकी शिकायत एयरटेल पेमेंट बैंक के कस्टमर केयर पर भी की है. जिसके बाद खाते को फ्रीज कर दिया गया है. साइबर सेल में भी आनलाइन शिकायत की गई है. पुलिसका कहना है कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है. वहीं बैंक अधिकारियों का कहना है कि यह एक टेक्निकल गड़बड़ी हो सकती है.