आगरालीक्स ..आगरा में मेधा पाटकर को पुलिस ने रोक लिया, वे किसानों के जत्थे के साथ दिल्ली में कृषि कानून के विरोध में होने जा रहे आंदोलन के लिए जा रहीं थीं।
कृषि कानून 2020 के विरोध में दिल्ली में 200 किसान संगठन 29 और 30 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे, किसान मुक्ति मार्च निकालेंगे। इसके लिए देश भर से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। नर्मला बचाओ आंदोलन की अध्यक्ष मेधा पाटकर के नेत्रत्व में ग्वालियर से किसानों का जत्था रवाना हुआ, यह शाम को आगरा के सैंया में पहुंचा। यहां पुलिस ने मेधा पाटकर और उनके साथ जा रहे किसानों को रोक दिया। बडी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
आगे नहीं जाने देंगे
दमन के आगे नहीं झुकेंगे। दमन किया तो और लड़ेंगे। मोदी सरकार, योगी सरकार मुर्दाबाद। किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए किसान आगे बढ रहे थे, इन्हें सैंया बोर्डर पर रोक दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेधा पाटकर और किसानों को आगे नहीं बढने दिया जाएगा