नईदिल्लीलीक्स… एलन मास्क का सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) आज सुबह से डाउन। दुनियाभर के यूजर्स एक घंटे से ज्यादा पोस्ट नहीं देखने से रहे परेशान।
सुबह 11 बजे से डाउन हुआ सोशल मीडिया प्लेटफार्म
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स आज सुबह 11 बजे डाउन हुआ। यूजर्स को एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। यूजर्स की पोस्ट की जगह एक मैसेज लिखा आ रहा है,वेलकम टू एक्स। इसके दोनों वर्जन मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर यह समस्या आ रही है।
70 हजार से ज्यादा शिकायतें
डाउनडिक्केटर के अनुसार एक्स का उपयोग नहीं कर पाने की 70,000 से ज्यादा शिकायतें आई है लेकिन अभी तक इस समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।
बारह बजे सुचारू हुआ एक्स
दोपहर करीब सवा बाहर बजे से एक्स ने फिर काम करना शुरू कर दिया था, इसकी वजह से लगभग एक घंटे तक यूजर्स प्रभावित रहे।