आगरालीक्स…। सोने-चांदी में नरमी का रुख बरकरार है। शेयर बाजार की आज कमजोर शुरुआत हुई है।
वैवाहिक सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में कमी का रुख बरकरार है। मंगलवार को वायदा बाजार में सोना दोपहर को 47,908 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा था। चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई है। दोपहर को चांदी 61,700 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड (999) 4811 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4696 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4282 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3897 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3103 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसमें अतिरिक्त है।
निफ्टी लाल निशान पर खुला
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बाजार सुस्ती के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 11.55 अंक या 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 57,272.08 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी मामूली 2.80 अंक या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 17,051.15 के स्तर पर खुला। सोमवार को कारोबार बद होने पर सेंसेक्स 153.43 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 57,260.58 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 27.50 अंक या 0.16 फीसदी तेजी के साथ 17,053.95 के स्तर पर बंद हुआ था