Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा UP government strict regarding the new variant of Corona. Many guidelines issued…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

UP government strict regarding the new variant of Corona. Many guidelines issued…#agranews

151

आगरालीक्स…(30 November 2021 Agra News) कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर यूपी सरकार सख्त. कई गाइडलाइंस जारी. जानिए उत्तर प्रदेश में क्या है स्थित. आगरा का लेटेस्ट कोरोना अपडेट भी पढ़ें

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का असर विश्व के कई देशों पर दिखाई देने लगा है. इसके केस मिलने के कारण जापान और इस्राइल सहित कई देशों ने बाहर से आने वाले यात्रियों पर बैन लगाना भी शुरू कर दिया है. विश्व स्वास्थय संगठन भी इसको लेकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कह चुका है. अभी तक 15 देशों में इसका असर देखा जा रहा है. हालांकि राहत की बात ये है कि भारत में इसका अभी तक कोई केस नहीं है. राज्सयसभा में स्वास्थ्य मंत्री ने इसको लेकर पूरी जानकारी दी. इसके बावजूद देश के कई राज्य इसे अभी से हल्के में लेने की भूल नहीं कर रहे हैं और सख्ती अपनाना शुरू कर दी है. विदेशी टूरिस्ट्स की आरटीपीसीआर रिपोर्ट देखी जा रही है. इसके अलावा टेस्टिंग बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है.

सीएम योगी ने भी दिए सख्ती के आदेश
उत्तर प्रदेश में भी टेस्टिंग काफी तेजी से की जा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा इसको लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं. टीम 9 के साथ बैठक में सीएम योगी ने नए आदेश जारी किए हैं. उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देशों में नए वैरिएंट के संक्रमित मिलने की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में हमें बहुत सतर्कता-सावधानी बरतने की जरूरत है. दूसरे देशों और प्रदेशों से उत्तर प्रदेश आ रहे हर व्यक्ति की जांच जरूर की जाए.? कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर शासन की ओर से लखनऊ के KGMU, SGPGI, गोरखपुर, झांसी, मेरठ में जल्द से जल्द जीनोम सीक्वेंसिंग की व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा है कि बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है, प्रत्येक व्यक्ति की जांच जरूर की जाए. केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस को प्रभावी रूप से लागू किया जाए. कोविड टीकाकरण अभियान को और तेज करने के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है. जिनका दूसरा डोज ओवरड्यू हो गया हो उनकी पृथक सूची बनाई जाए. दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्धजनों से संपर्क कर उनका टीकाकरण कराएं.सीएमओ स्तर से ग्राम प्रधानों, पार्षदों का सहयोग लिया जाए. घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए. अब तक पहली डोज न लेने वालों की अलग सूची तैयार कराएं.

उत्तर प्रदेश में वर्तमान स्थिति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टीम द्वारा बताय गया कि बीते 24 घंटे में हुई 1,26,055 कोविड सैंपल की जांच में कुल 12 संक्रमितों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 09 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए. प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 89 है.

वहीं बात आगरा की करें तो आगरा में कोरोना का इस समय केवल एक ही केस है. प्रशासन द्वारा जारी किए गए नये अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर आगरा में 2934 लोगों की जांच की गई जिसमें से कोई भी मरीज कोविड पॉजिटिव नहीं निकला. बता दें कि आगरा में अब तक 25766 #Covid19 मरीजों में से 25307 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये. अब तक 458 लोगों की कोरोना से आगरा में मौत भी हो चुकी है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!