आगरालीक्स… आगरा में सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को आई तेजी के बाद आज दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट आने के साथ नरम रुख रहा।
वायदा बाजार में आज सुबह सोना 50,527 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो गिरावट के बाद दोपहर तक 50,225 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को सोना 51 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गया था, जबकि चांदी 71 हजार रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गई थी। आज सुबह चांदी 69,797 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो थोड़ी गिरावट के बाद दोपहर तक गिरकर 68,105 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई थी।