Thursday , 30 July 2026
Home agraleaks Share market: Agra investors lost crores # agra
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्सबिजनेस

Share market: Agra investors lost crores # agra

163

आगरालीक्स… ब्रिटेन में कोविड के नए स्ट्रेन और लॉकडाउन लगने के कारण सेंसेक्स के डूबने से आगरा के निवेशकों को भी करोड़ों का नुकसान हुआ है। देशभर में निवेशकों के सात लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। आगरालीक्स में 18 दिसंबर को सेंसेक्स के बढ़ने पर आम निवेशकों को दूर रहने की सलाह भी दी गई थी। वहीं सेंसेक्स में आज भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा।

आगरा के निवेशकों का कहना था कि सेंसेक्स के लगातार बढ़ने के कारण और उसके रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने पर वैश्विक महौल को देखते हुए काफी लाखों रुपया शेयरों में लगाया था लेकिन उसमें उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

आम निवेशक अभी भी दूर रहें

आगरा कालेज के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा. शरद भारद्वाज का कहना है कि सेंसेक्स में आई तेजी को लेकर उन्होंने आगरालीक्स से बातचीत में 18 दिसंबर को आमनिवेशकों को इससे दूर रहने की सलाह दी थी और उनका मानना है कि अभी भी इससे दूर रहें तो बेहतर है क्योंकि यूरोपीय देशों में लॉकडाउन बढ़ा तो बाजार और नीचे जा सकता है। उनका कहना है कि आगरा के निवेशकों को भी एक झटके में करोडों का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने कुछ दिन में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के संभावना भी जताई है।

उतार-चढ़ाव का दौर जारी

शेयर बाजार में आज सुबह सपाट खुलने के बाद उसमें काफी उतार चढ़ाव आया, कभी तेज तो कभी गिरावट रही, बीएसई की सेंसेक्स 24 अंक की गिरावट के साथ 45,529 पर खुला, कुछ ही देर बाद इसमें 200 अंकों की तेजी आई गई है। निफ्टी में भी उतार-चढ़ाव देखा गया, यह 45 अंक की बढ़त के साथ खुला 13,373.65 पर खुला कुछ ही देर में 100 अंक मजबूत हो गया।

सोमवार को रही हाहाकार की स्थिति

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार की स्थिति रही। दोपहर 12 बजे के बाद तो गिरावट का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि सेंसेक्स 2037 अंक तक लुढ़कर 44,823.08 तक के निचले स्तर तक पहुंच गया। अंत तक सेंसेक्स 1406 अंक टूटकर 45,533.96 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 432 अंक टूटकर 13,328.40 पर बंद हुआ।

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी में तेजी वाले शेयरों में गेल एचयूएल, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिन्द्रा शामिल हैं। पीएसयू बैंक और ऑटो इंडेक्स में एक-एक फीसदी की गिरावट आई है।

रुपये में भी गिरावट

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपये में गिरावट देखी गई। सुबह डालर के मुकाबले 18 पैसे गिरावट के साथ 73.96 रुपये पर खुला। सोमवार को रुपया 21 पैसे टूटकर 73 रुपये 78 पैसे पर बंद हुआ था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Awas Vikas Parishad sealed five buildings in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में पांच भवन सील. आवास विकास परिषद की...

बिगलीक्स

Mudiya Purnima 2026: A massive sea of ​​devotees surged in Govardhan for Parikrama…#mathuranews

मथुरालीक्स….मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब. लाखों श्रद्धालु कर...

बिजनेस

Agra: MES Builders launch a phased agitation over rule changes and the resolution of issues…#agranews

आगरालीक्स…तकनीक नई और नियम पुराने. आगरा में एमईएस बिल्डर्स का देशव्यापी बिगुल....

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

error: Content is protected !!