
सौम्या किशोर ने कहा कि कोई भी अपने प्यार और लैंगिक जीवन के बारे में सार्वजनिक रूप से नहीं करना चाहता है। जबकि बन्द कमरे में वही चीज अच्छी लगती है। महिलाओ पति की गर्लफ्रेंड को गलत कहती हैं और अपने भाई की ढेर सारी गर्लफ्रेंड देख खुश होती हैं। इसी तरह एक लड़की के दो ब्वॉय फ्रेंड हों तो गलत पर तीन बार शादी कर अलग-अलग व्यक्तियों के साथ सेक्स करने वाली सही है। ऐसा इसलिए है कि हर कोई निगेटिविटी से भरा हुआ है, जिससे उसका कर्म खराब हो रहा है।
खुद को रखें खुश
खुद को खुश रखने के लिए अपने आप से प्यार करना जरूरी है और जब आप अपने से प्यार करेंगे तभी खुश रहेंगे। अगर आप अपनी तुलना किसी से करते हैं तो आप अपने आप से प्यार नहीं करते हैं। अपने से प्यार करना आसान नहीं है। इसके लिए आइने में उतरना पड़ेगा।
आज समय बदला है। एक युवती पति से सिर्फ इकनॉमिक सपोर्ट नहीं चाहती, बल्कि वो रोमांस, सरप्राइज और बहुत कुछ चाहती है। एक औरत देवी का स्वरूप है, पर आज इस पुरुष प्रधान विश्व में हम महिलाएं अपने को पुरुषों के बराबर सिद्ध करने में प्रयासरत रहते हैं, जबकि हमें इसकी जरूरत नही है।
सेक्सुअल शक्ति पर करें काबू
सौम्या किशोर ने कहा कि हम सेक्सुअल शक्ति को काबू में करके अपने अंदर के आध्यात्म को जाग्रत करके खुद को ऊपर उठा सकते हैं। मगर, यह आसान नहीं है तो मुश्किल भी नहीं, कोई भी व्यक्ति अपनी सेक्सुअल शक्ति पर काबू कर सकता है, उसक अवचेतन मन में जो कुछ चल रहा है, उसे वह डिस्कश करे, क्या गलत है और क्या सही इसका फैसला करने के बाद ही आगे कदम बढाए।
Leave a comment