
मुग़ल रोड पर बुटीक संचालिका एकता गर्ग 30 शनिवार दोपहर में कमलानगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) गईं थीं। वहां से 50 हजार कैश निकाले और गाडी से अपने घर आ गई। उन्होंने गाडी घर के बाहर खडी कर दी, गाडी से उतरकर उन्होंने घर का गेट खोला, इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आ गए। उन्होंने उनके बैग पर झपटृा मारा, उन्होंने बैग को पकड लिया और बदमाशों से भिड गई, इस पर एक बदमाश ने उनके पैर पर चाकू से वार किया। वे गिर गई, लेकिन बैग नहीं छोडा। उन्होंने शोर मचा दिया, इसे देख स्थानीय लोग आ गए, उन्हें देखते ही बदमाश बाइक से फरार हो गए।
बैंक से पीछे लगा था बाइकर्स गैंग
एकता गर्ग ने बताया कि बैंक में 2 लोग उनसे टकरा गए थे, उन्होंने उन्हें टोका था, उनका बैग छीनने वाले वे दोनों ही लोग थे। वे लाल कलर की बाइक पर थे और उनमें से एक नीली शर्ट पहने था, जिसने लूट का प्रयास किया।
खंगाले जा रहे बैंक के सीसीटीवी
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, बैंक से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पीडिता द्वारा बदमाशों का हुलिया बताया गया है, इस पर पुलिस टीम काम कर रही है। एसपी सिटी सुशील घुले का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे।
बढ रही वारदात
लूट, चेन स्नैचिंग और बैग लूटने की वारदातें लगातार बढ रही हैं। सूनसान सडकों पर बदमाश महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। बाइकर्स गैंग वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ये पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
Leave a comment