Friday , 24 April 2026
Home हेल्थ Sona Rainbow Cardiac Centre complete one year in Agra
हेल्थ

Sona Rainbow Cardiac Centre complete one year in Agra

118

आगरालीक्स… आगरा में सोना रेनबो कार्डियक केंयर सेंटर को एक वर्ष पूरा हो चुका है। स्थापना दिवस समारोह रविवार शाम फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज गेटवे में आयोजित किया गया। इसमें मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव की टीम ने जानकारी दी कि इस एक साल में न सिर्फ हजारों में ह्दय रोगियों का इलाज किया गया बल्कि कई ऐसे मरीजों की जान भी बचाई गई, जो गंभीर ह्दय रोग की चपेट में थे और दिल्ली, गुड़गांव और जयपुर समेत देश के दूसरे राज्यों में जाने की सलाह दी गई थी। इन लोगों का इलाज सेंटर में किया गया और बड़े आॅपरेशन के बाद भी आज वे पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। मेदांता मेडिसिटी गुड़गांव के नेतृत्व में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे ह्दय रोग विशेषज्ञ डा. विनीत गर्ग ने बताया कि जब भी किसी व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ता है तो इलाज में कोई विलंब नहीं होना चाहिए। अगर मरीज समय पर अस्पताल पहुंचते हैं और समय पर उनका इलाज शुरू होता है तो उनके बचने की संभावना अधिक होती है। डा. प्रवेग गोयल ने बताया कि आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एक दिल ही है जिस पर सबसे अधिक बोझ पड़ता है। तनाव, थकान, प्रदूषण आदि कई वजहों से रक्त का आदान-प्रदान करने वाले इस अति महत्वपूर्ण अंग को अपना काम करने में मुश्किल होती है, इसलिए लोगों में यह भावना जागृत करनी होगी कि ह्दय की बीमारियों के प्रति सचेत रहें। रेनबो आईवीएफ की निदेशक डा. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि आगरा में ह्दय रोगों के इलाज की बेहतर सुविधाएं विकसित करने और मरीजों की इलाज तक पहुंच को आसान बनाने के लिए सोना रेनबो कार्डियक केयर सेंटर की शुरुआत की गई थी, और यह उद्देश्य अब पूरा हो रहा है। इस अवसर पर डा. ऋषभ बोरा, डा. वसुधा, डा. सुनील शर्मा, राजकुमार जैन, संदेश जैन, अरुण अग्रवाल सीए, सुशील जैन, चेतन मेडकर, अमित भदौरिया, अनुपम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

इनका हुआ सम्मान
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डा. आरएम मल्होत्रा, डा. एमसी गुप्ता, डा. जयदीप मल्होत्रा, डा. अरविंद जैन, डा. बीके अग्रवाल, डा. राजकुमार गुप्ता, आगरा विकास मंच के अशोक जैन सीए आदि का सम्मान किया गया।

सोना रेनबो हार्ट अटैक सेंटर की हुई शुरुआत
स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत सेंटर के एक विशेष प्रकल्प के रूप में सोना रेनबो हार्ट अटैक सेंटर की शुुरुआत की गई। प्रबंध समिति की डा. वसुधा ने बताया कि हार्ट अटैक के मरीजों को विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है। इसलिए संस्थान में इस यूनिट की अलग से स्थापना की गई है। इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं के बीच मरीजों की देखभाल विशेषज्ञों की टीम करेगी।

अपने ह्दय को स्वस्थ एवं सशक्त बनावें- डा. प्रवीन चंद्रा
स्थापना दिवस के मौके पर ‘अपने ह्दय को स्वस्थ एवं सशक्त बनावें’ विषय पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। मेदांता मेडिसिटी के पद्मश्री डा. प्रवीण चंद्रा ने इसे संबोधित करते हुए कहा कि अव्यवस्थित जीवन शैली और असंतुलित खान-पान के चलते दुनिया भर में ह्दय रोग पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भागती-दौड़ती जिंदगी में लोगों को अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने का समय नहीं है, लेकिन यह समय निकालना होगा। ह्दय समस्त शरीर में रक्त संचार की मुख्य इकाई है। जब दिल धड़कता है, तब हम जिंदा रहते हैं। दिल की बीमारी किसी को भी हो सकती है, इसके लिए कोई निर्धारित उम्र नहीं होती। इसलिए हमें दिन में थोड़ा समय अपने दिल के लिए निकालना चाहिए ताकि वह लंबे समय तक धड़कता रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra Health News: Dental & Skin Makeup camp by Dr. Natasha Yadav today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आगरा में ‘कॉस्मोडेंट’ द्वारा आज विशाल डेंटल...

हेल्थ

Agra News: Successful Surgery of complicated CSF Rhinorrhea using Laparoscopic method at SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में डॉक्टरों का कमाल. 35 साल की महिला के...

हेल्थ

Agra News: Doctors at SN Medical College save the life of a 1.4 kg newborn…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 1.4 किलो के बच्चे की हुई जटिल ‘गैस्ट्रोस्चिसिस’...

हेल्थ

Agra News: 202 Nursing Officers Receive Joining Letters for SN Medical College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला...

error: Content is protected !!