आगरालीक्स.. आगरा के एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह का ट्रांसपफर कर दिया गया है, उनकी जगह एसपी एसपी ट्रैफिक आगरा हापुड के एसपी राम नयन यादव को बनाया गया है। वहीं, राजेश कुमार सिंह एसपी सिटी मुजफ्फरनगर बनाया गया है।
यूपी में 74 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आगरा के एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का एसपी सिटी बना दिया गया है। इससे पहले राजेश कुमार सिंह आगरा में एसपी सिटी भी रहे हैं, उन्हें एसपी सिटी से हटाकर एसपी ट्रैफिक बना दिया गया था। उन्होंने एसपी ट्रैफिक रहते हुए यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई तरह के प्रयोग किए, उनके प्रयोग सफल भी हुए। इसमें सबसे ज्यादा फेसबुक पर यातायात अलर्ट सबसे हिट रहा। राजेश कुमार सिंह नोएडा से आगरा आए थे।

Leave a comment